यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

जन्मदिवस पर आज

 

जन्मदिवस पर आज

जन्मदिवस पर आज सभी, देते हैं तुम्हें बधाई।

जीवन का हर क्षण हो सुखमय,हो हर पल सुखदाई।।

बधाई बधाई, हो बधाई बधाई।।

 

रहो सदा आनंदित होकर,मंजिल अपनी पाओ।

मुस्कानों की कलियों को तुम,पुष्पों सा विहंसाओ।।

सुरभित रहे दशों दिशाएं,हो ना कोई कठिनाई।

जन्मदिवस पर आज सभी, देते हैं तुम्हें बधाई।।

 

मंगलमय शुभ संकल्पों से, भरा हो तेरा जीवन।

शुभ कर्मों के पुष्प खिले हों,हर्ष भरा हो चितवन।।

सुयश कीर्ति विस्तृत हो जैसे, संध्या की परछाई।

जन्मदिवस पर आज सभी, देते हैं तुम्हें बधाई।।

 

हो चिरंजीव,हो शतंजीव, हो परहितमय जीवन।

परिजन सखा सुखी रहें,हो खुशियों का आँगन।।

मातु पिता गुरुजन तेरे हों, आजीवन वरदाई।

जन्मदिवस पर आज सभी,देते हैं तुम्हें बधाई।।

 

सद्गुण की सुरभि से महके,जीवन का ये उपवन।

हो महानता ऐसा जैसे,चमके रवि का रश्मि कण।।

अखिल विश्व का कण कण हो, तेरे हित सुखदाई।

जन्मदिवस पर आज सभी, देते हैं तुम्हें बधाई।।

-उमेश यादव –

कोई टिप्पणी नहीं: