यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

26 January special song !! भारतका सम्मान तिरंगा #Dr_Anamika_Singh #Umespdyadav #amritmahotsav #republicday

आन-बान और शान है झंडा
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।
मरें मिटें इस देश कि खातिर, हम सबकी है जान तिरंगा।
हम सबकी है जान तिरंगा।

केसरिया इस झंडे का रंग,त्याग और बलिदान सिखाता।
ताकत  और साहस हो सबमें, राष्ट्र धर्म को श्रेष्ठ बताता।।
शांति,प्रगति के हर विकास से,जन जन का कल्याण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।

शुभ्र-श्वेत  हिमालय जैसा, सत्य, शांतिमय पूर्ण वतन हो।
धर्म-संस्कृति सबसे ऊपर,ह्रदय उदार और निश्छल मन हो।।
सादा जीवन, उच्च विचार, नवयुग का निर्माण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा, भारत का सम्मान तिरंगा।।

हरा रंग है हरियाली से हरा भरा हो देश हमारा  ।
सब साधन से भरा रहे , स्वर्ग समान देश हो प्यारा।।
प्यार और सहकार हो सबमें, भारत का निर्माण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।

नील  चक्र  कह  रहा  हमारा,  आगे  सदा   बढ़ेंगे ।
अटल  इरादे  लेकर  जग  में, नव  प्रतिमान  गढ़ेंगे।।
हम बदलेंगे  युग बदलेगा, हम सबका अरमान तिरंगा।
आन-बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
-उमेश यादव,शांतिकुंज, हरिद्वार

कोई टिप्पणी नहीं: