यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 14 अगस्त 2022

आन बान और शान तिरंगा- singer अनामिका लिरिक्स उमेश यादव


https://youtu.be/yOz_kZHLZMI

#आन-बान और #शान है #झंडा
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान #तिरंगा
मरें मिटें इस #देश कि खातिर,हम सबकी है जान तिरंगा।
#केसरिया रंग इस #झंडे का,त्याग और बलिदान सिखाता।
ताकत और साहस हो सबमें, #राष्ट्र धर्म को श्रेष्ठ बताता।।
शांति,प्रगति के हर विकास से,जन जन का कल्याण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
शुभ्र-धवल हिमालय जैसा, सत्य, शांतिमय पूर्ण वतन हो।
धर्म-संस्कृति सबसे ऊपर,ह्रदय उदार और निश्छल मन हो।।
सादा जीवन, उच्च विचार, नवयुग का निर्माण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
हरा रंग है माँ धरती पर, सूखी - सम्मुन्नत देश हमारा।
सब साधन से भरा रहे यह, स्वर्ग समान देश हो प्यारा।।
प्यार और सहकार हो सबमें, भारत का निर्माण तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
नील चक्र कह रहा हमारा, आगे सतत बढ़ेंगे ।
अटल इरादे लेकर जग में, नव प्रतिमान गढ़ेंगे।।
हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सबका अरमान तिरंगा।
आन-बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
तीन रंग का प्यारा झंडा, अम्बर में फहरेगा।
हिन्द देश का शान ये झंडा, ऊँचा सदा रहेगा।।
तन मन धन न्योछावर तुमपर,हम सबकी पहचान तिरंगा।
आन - बान और शान है झंडा,भारत का सम्मान तिरंगा।।
#उमेश यादव

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

शिव षडक्षर स्तोत्र (हिंदी में)

 

शिव षडक्षर स्तोत्र (हिंदी में)

अथ श्री शिव षडक्षर स्तोत्रम्


ॐ कारं बिंदुसंयुक्तं नित्यं ध्यायंति योगिन:।

कामदं मोक्षदं चैव ॐ काराय नमो नमः।।१।।

 

ॐ कार से युक्त विन्दु हैं, साधक नित्य ध्यान धरते हैं।

सकल मनोरथ मोक्ष प्रदाता, ॐकार शिव नमन करते हैं।।

 

नमंति ऋषयो देवा नमन्त्यप्सरसां गणा:।

नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नमः।।२।।

 

नमन करते नर सुरबालायें, देव,ऋषि नमन करते हैं।

न कार रूपी श्री महादेव को, बारम्बार नमन करते हैं।।

 

महादेवं महात्मानं महाध्याय परायणम्।

महापापहरं देवं मकाराय नमो नमः।।३।।

 

हे महात्मन महादेव शिव, ध्यान समाधि में रहते हैं।

हे पापनाशक म कार शंकर,बारम्बार नमन करते हैं।।

 

शिवं शांतं जगन्नाथं लोकानुग्रहकारकम्।

शिवमेकपदं नित्यं शिकाराय नमो नमः।।४।।

 

शांत स्वरुप शिव जगन्नाथ जो, लोकों पर कृपा करते हैं।

एकपदी शि कार शंकर, बारम्बार नमन करते हैं।।

 

वाहनं वृषभो यस्य वासुकि कंठभूषणम्।

वामे शक्तिधरं देवं वकाराय नमो नमः।।५।।

 

वृषभ सवारी सर्प वासुकि कंधे पर विचरण करते है।

शक्तिधर शंकर व कार रूप को बारम्बार नमन करते हैं।।

 

यत्र यत्र स्थितो देव: सर्वव्यापी महेश्वर:।

यो गुरु: सर्वदेवानां यकाराय नमो नमः।।६।।


सर्वव्यापक हे देव महेश्वर  देवों में रमण करते हैं।

सर्वदेव गुरु य कार शिव को बारम्बार नमन करते हैं।।

 

षडक्षरमिदं स्तोत्र य: पठेच्छिवसंनिधौ।

शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।७।।

 

शिव समीप रहकर जो भी नर, षडक्षर स्त्रोत पाठ करते हैं।

शिवलोक पाते हैं साधक,  शिव के संग प्रसन्न रहते हैं।।

-उमेश यादव

सोमवार, 8 अगस्त 2022

शिव षडक्षर स्त्रोत हिंदी में, shiv shadkshar strot in hindi #शिव #shiv ...

#शिव #shiv #shiv_shadakshr_strot शिव षडक्षर स्तोत्र (हिंदी में) अथ श्री शिव षडक्षर स्तोत्रम् ॐ कारं बिंदुसंयुक्तं नित्यं ध्यायंति योगिन:। कामदं मोक्षदं चैव ॐ काराय नमो नमः।।१।। ॐ कार से युक्त विन्दु हैं, साधक नित्य ध्यान धरते हैं। सकल मनोरथ मोक्ष प्रदाता, ॐकार शिव नमन करते हैं।। नमंति ऋषयो देवा नमन्त्यप्सरसां गणा:। नरा नमंति देवेशं नकाराय नमो नमः।।२।। नमन करते नर सुरबालायें, देव,ऋषि नमन करते हैं। न कार रूपी श्री महादेव को, बारम्बार नमन करते हैं।। महादेवं महात्मानं महाध्याय परायणम्। महापापहरं देवं मकाराय नमो नमः।।३।। हे महात्मन महादेव शिव, ध्यान समाधि में रहते हैं। हे पापनाशक म कार शंकर,बारम्बार नमन करते हैं।। शिवं शांतं जगन्नाथं लोकानुग्रहकारकम्। शिवमेकपदं नित्यं शिकाराय नमो नमः।।४।। शांत स्वरुप शिव जगन्नाथ जो, लोकों पर कृपा करते हैं। एकपदी शि कार शंकर, बारम्बार नमन करते हैं।। वाहनं वृषभो यस्य वासुकि कंठभूषणम्। वामे शक्तिधरं देवं वकाराय नमो नमः।।५।। वृषभ सवारी सर्प वासुकि कंधे पर विचरण करते है। शक्तिधर शंकर व कार रूप को बारम्बार नमन करते हैं।। यत्र यत्र स्थितो देव: सर्वव्यापी महेश्वर:। यो गुरु: सर्वदेवानां यकाराय नमो नमः।।६।। सर्वव्यापक हे देव महेश्वर देवों में रमण करते हैं। सर्वदेव गुरु य कार शिव को बारम्बार नमन करते हैं।। षडक्षरमिदं स्तोत्र य: पठेच्छिवसंनिधौ। शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।७।। शिव समीप रहकर जो भी नर, षडक्षर स्त्रोत पाठ करते हैं। शिवलोक पाते हैं साधक, शिव के संग प्रसन्न रहते हैं।। -उमेश यादव #umeshpdyadav #gayatripariwar #bhajan