यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

डेल्ही स्कूल

 

1.       *अपने देश से प्यार और उसका सम्मान*

 

राष्ट्र ही है शान हमारा, यह प्राणों से प्यारा है।

जीना मरना तेरे हित है,यह संकल्प हमारा है।।

 

2.       *देशभक्ति*

 

आजादी के मतवालों सा,आओ, दिल में जोश जगाएं।

राष्ट्र हमारा सर्वोपरि हो,राष्ट्र के लिए मर खप जाएँ।।

 

3.       *मेरा देश मेरा गौरव*

 

सर्वश्रेष्ठ है राष्ट्र हमारा, अखिल विश्व में न्यारा है।

भारत माँ के वीर सपूत हम,मातृभूमि अति प्यारा है।।

 

4.       *मेरा भारत महान फिर भी विकसित क्यों नहीं*

 

देश में हो प्यार सबमें,देश से ही प्यार हो।।

नफरतों का दिल में कोई, ना कहीं आधार हो।।

वतन से ये प्रेम गंगा, अविरल बहनी चाहिए।

मिट भी जाएं हम मगर ये राष्ट्र रहना चाहिए।।

 

5.       *मेरे सपनो का भारत*

 

प्रगति के  बाधक तत्वों  को, रौंद हमें आगे बढ़ना है।

सोने की चिड़िया वाला ये, देश हमें फिर से गढ़ना है।।

 

कोई टिप्पणी नहीं: