यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 नवंबर 2022

मातृभूमि अति प्यारा है

 *मातृभूमि अति प्यारा है*

सर्वश्रेष्ठ है राष्ट्र हमारा, अखिल विश्व में न्यारा है।

भारत माँ के वीर सपूत हम,मातृभूमि अति प्यारा है।। 

जय हिन्द हमारा नारा है।

यह राष्ट्र प्राण से प्यारा है।।


राष्ट्र ध्वजा है शान हमारा,आन बान अभिमान हमारा। 

रहे सदा ही सकल विश्व में, भारत राष्ट्र महान हमारा।।

उच्चा मस्तक रहे सदा ही,गरिमामय मान हमारा है।

भारत माँ के वीर सपूत हैं, मातृभूमि अति प्यारा है।।   


श्री राम के मतवाले हम,विचारक्रांति के क्रान्तिदूत हैं।

राष्ट्रभक्ति रग रग में फैला,ज्ञान क्रांति के अग्रदूत हैं।।

हो जाएँ बलिदान देश हित, वतन प्राण से प्यारा है।  

भारत माँ के वीर सपूत हैं, मातृभूमि अति प्यारा है।। 


ज्ञान क्रांति फैलाएं जग में,आओ जग को दिशा दिखाएँ।

जगतगुरु था पूर्ण विश्व में,पुनः वही  सम्मान दिलायें।।

विचार क्रान्ति से आलोकित कर,गुरु ने राष्ट्र संवारा है।

भारत माँ के वीर सपूत हैं, मातृभूमि अति प्यारा है।।

-उमेश यादव 19/7/21

कोई टिप्पणी नहीं: