राष्ट्रव्यापी अभियान – नशा मुक्ति
नशा नाश की जड़ है भाई, यह सबको बतलाना है।
राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर,नशे को दूर भगाना है।।
हीरा जनम गवाया हमने, नशा खोरी की आदत से।
लाखों घर बर्बाद हो गये, नशा बाजी की आफत से।।
अब कोई भी नशा ना लेवें, नया समाज बनाना है।
राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर,नशे को दूर भगाना है।।
नशा एक अभिशाप मनुज पर,आओ इसको दूर भगायें।
नष्ट करें ना जीवन अपना,है अनमोल हम इसे बचाएँ।।
व्यसनमुक्त हो अब समाज यह,शुभ संकल्प जगाना है।
राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर, नशे को दूर भगाना है।।
युवा समर्थ हो अगर हमारे, देश समर्थ हो जाता है।
युवा सभ्य शालीन अगर तो,सभ्य समाज बन पाता है।।
स्वस्थ शरीर,स्वच्छ मन सबका,सभ्य समाज बनाना है।
राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर, नशे को दूर भगाना है।।
-उमेश यादव-11-12-20
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें