यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 14 नवंबर 2022

पुष्टिकारक बाजरे को

*पुष्टिकारक बाजरे को*
सर्वश्रेष्ठ पोषक शरीर का,नियमित इसको खाएं।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएं।।

सर्वगुण संपन्न अन्न यह,बल आरोग्य बढ़ाता है। 
हृष्ट पुष्ट बनता है मानव, जो भी इसको खाता है।।
है गरीब का जीवन रक्षक, बड़े प्रेम से खाए।  
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएं।।

विटामिन,प्रोटीन,फाइबर इसमें, जैसे चाहें खालें।
दलिया रोटी खिचड़ी हलवा, चाहे जो इसे बनालें।। 
अन्न भरा है खनिज लवन से,कुपोषण दूर भगाए। 
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएं।।

औषधि है यह कई रोगों की, इम्युनिटी बढाता है।
दिल दिमाग स्वस्थ रखता है,वजन सदा घटाता है।।
स्वास्थ्य वर्धक बाजरे को,थाली में जगह दिलाएं।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएं।।
-उमेश यादव

कोई टिप्पणी नहीं: