यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 12 नवंबर 2022

चिन्मय जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई।

*जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई*
हर युवा के *दिल की धड़कन,* जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई।।
*युवाओं के आदर्श चिन्मय*, जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई। 

आपका है जन्म पावन, मनुज को वरदान है। 
आपसे हर समस्या का,समुचित समाधान है।।
*युवाओं के शक्ति चिन्मय*,जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई।। 

गुरुवर के अंश वंशज,प्रणव के प्रतिरूप हो। 
ज्ञान के सागर तुम्हीं हो,शैल के अनुरूप हो।।  
*ज्ञान के अग्रदूत चिन्मय,* जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई। 
    
प्रेरणा पाते तुम्हीं से,मिशन के अभियान का। 
योजनायें सफल होती,ज्ञान और विज्ञान का।। 
*मिशन का विश्वास चिन्मय*,जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई। 

राम का ही कार्य करने,अवतरण है आपका। 
चेतना है प्रखर उज्जवल,गुरु का,भगवान का।। 
*संस्कृति के दूत चिन्मय,* जन्मदिवस पर तुम्हें बधाई।।

आपका निर्देश पाकर, मिशन बढ़ता जाएगा।
पताका ये क्रांति का, सर्वत्र ही लहराएगा।।
*मनुजता की आस चिन्मय*,जन्मदिवस की तुम्हें बधाई।

धन्य है जीवन हमारा,आपका शुभ स्नेह पाकर। 
दिव्यता से मन है भरता,आपके ही पास आकर।।
*प्रेरणा के श्रोत चिन्मय,* जन्मदिवस की तुम्हें बधाई। 
             -दीप्ति,आनंद,सरिता,उमेश

कोई टिप्पणी नहीं: