यह ब्लॉग खोजें

हरिद्वार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरिद्वार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

महाकुम्भा -हरिद्वार-आपके द्वार

 


महाकुम्भ: हरिद्वार-आपके द्वार

 

महाकुम्भ की पावन बेला ,सुधा  कलश ले आयें हैं।

महाकुम्भ का महाप्रसाद ले, द्वार  द्वार पहुंचाए है।।

 

सागर मंथन करके जग ने,अमृत कुम्भ को पाया था।

देवासुर के रण  में हरि ने,दुष्टों  से कुम्भ बचाया था।।

देव संस्कृति रक्षक देवों को, सुधा पान करवाया  था।

दानवता फिर पस्त हुई थी,सतयुग जग में आया था।।

पुनः देवत्व की दिव्य ध्वजा,घर घर फहराने आये हैं।

महाकुम्भ  का  महाप्रसाद  ले, द्वार द्वार पहुंचाए है।।

 

आदि शंकराचार्य ने जग में, धर्म ध्वजा फहराया था।

सम्पूर्ण देश तब एक हुआ था, केशरिया लहराया था।।

चार धाम और चार कुम्भ से,शुभ संस्कार जगाया था।

धर्म  चेतना  जागृत  करके, राष्ट्र सशक्त  बनाया  था।।

गुरुसत्ता  की  प्रखर  चेतना, शांतिकुंज  से  लायें   है।

महाकुम्भ  का  महाप्रसाद  ले, द्वार द्वार  पहुंचाए है।।

 

महाकुम्भ के पवित्र सुधा को, तुम्हें पिलाने आये हैं।

जाग उठो  हे  देव  शक्तियांतुम्हें  जगाने आयें है।।

अमृत पान करो हे देवों, संगठित हो शौर्य दिखावो।

देव संस्कृति की रक्षा को,कमर कसो अब आगे आओ।

युग निर्माण के  ज्ञानामृत की, धार पिलाने  आये हैं।

महाकुम्भ का महाप्रसाद ले, द्वार  द्वार  पहुंचाए  है।।

-उमेश यादव

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

हरिद्वार महाकुम्भ


 हरिद्वार महाकुम्भ 


भक्ति ,श्रद्धा, प्रेम,भाव से,चलो चलें सब कुम्भ नहायें।

हरिद्वार के  महाकुम्भ  से, चलो चलें अमृत भर लायें।।

                                                चलो कुम्भ नहायें 

 

दिव्य हिमालय से ऋषियों ने,अमृत का संचार किया है

मनुज मात्र के कष्टों का,दिव्यौषध से उपचार किया है।।

श्रद्धा सहित, प्रेम मगन हो, मुनि-ऋषियों की जय गायें

हरिद्वार के  महा कुम्भ से, चलो चलें  अमृत भर लायें।।

 

सुधाकलश के अमृत रस से,दिव्य शक्तियां जाग रहीं हैं

दुष्ट-दैत्य का ठौर नहीं अब,असुर शक्तियां भाग रही हैं।।

देव संस्कृति  की  जय  होवे, धर्म ध्वजा जग में फहराएं

हरिद्वार के महा  कुम्भ  से, चलो  चलें  अमृत भर  लायें।।

 

देश  की  नव  चेतना  को, एकता को, बल  मिल रहा

राष्ट्र की हर चुनोतियों का, समस्या का हल मिल रहा।।

धर्म शक्ति से,राष्ट्र भक्ति का,द्वार द्वार जा अलख जगाएं

हरिद्वार के महा कुम्भ  से, चलो  चलें अमृत भर  लायें।।

 

राष्ट्र  जागरण  के  लिए  तो, कुम्भ  बृहत् अभियान है

आस्था  के  महापर्व  से जन, मानस का कल्याण है।।

राष्ट्र धर्म  को  जाग्रत करने,मानवता का  पाठ पढ़ायें  

हरिद्वार  के महा  कुम्भ से,चलो चलें अमृत भर लायें।।

-उमेश यादव 5-2-21