यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

आओ सब मिल महिमा गाएं

 

आओ सब मिल महिमा गाएं

सजी स्वर्ग सी धाम अयोध्या, स्वागत कृपा निधान की।

आओ सब मिल महिमा गाएं, रघुकुलनंदन राम की॥

राम राम जय राम राम जय राम राम जय राम॥  

 

थिरक रहे हैं रामधुन पर, जड़ चेतन सम्पूर्ण धरा है।

सुरभित हुई मरूतगण सारे,स्वांस स्वांस आनंद भरा है॥

सदियों बाद सुअवसर आया, भारत के सम्मान की।

आओ सब मिल महिमा गाएं, रघुकुलनंदन राम की॥

 

अज्ञातवास सदियों से काटे, राजमहल प्रभु आए हैं।

आज अवध में उत्सव भारी,भक्त परिजन हर्षाए हैं।।

कण कण में चैतन्य राम हैं,धन्य अयोध्या धाम की।

आओ सब मिल महिमा गाएं, रघुकुलनंदन राम की॥

 

परमानंद सुपावन मानस,हर्षोल्लास के पुष्प खिले हैं।

मानव में देवत्व जगा है, प्राणिमात्र के प्राण मिले हैं॥

समत्व भावना जगी राष्ट्र में, सुफल राम के नाम की।

आओ सब मिल महिमा गाएं, रघुकुलनंदन राम की॥

 

रामराज्य आएगा भूपर, नवल प्रभात नव सूर्य उगेगा।

दैहिक दैविक ताप मिटेंगे, मानव सबल समृद्ध बनेगा॥

अखिल विश्व में जय जय होगा, भारतवर्ष महान की।

आओ सब मिल महिमा गाएं, रघुकुलनंदन राम की॥

उमेश यादव, शांतिकुंजहरिद्वार

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia

कोई टिप्पणी नहीं: