यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

भारत का सौभाग्य जगा है

 भारत का सौभाग्य जगा है

भारत का सौभाग्य जगा है, राम अवध फिर आए हैं।

सदियों से खोए गौरव को, पुनः आज हम पाए हैं॥

 

भरत राम सा प्रेम बंधु में, शबरी वाला राम आ रहे।

जन जन के उर राज करे जो,तुलसी के श्रीराम आ रहे॥

आस्था और विश्वास हमारा, रघुवर ने पुनः जगाए हैं।

भारत का सौभाग्य जगा है, राम अवध फिर आए हैं॥

 

स्वाभिमान भारत का जागा, हम सब धन्य हुए हैं।

कण-कण, जन-जन, हर मन, भारत के चैतन्य हुए हैं।।

पुनः उदय सौभाग्य सूर्य का, प्रभुजन मंगल गाये हैं।

भारत का सौभाग्य जगा है, राम अवध फिर आए हैं॥

 

राम राज्य फिर भूपर लाने, हमें राम सा बनना होगा।

तजकर सुख सुविधाओं को,संघर्ष राम सा करना होगा।

संगठित करें सज्जनों को हम, दुर्जन शीश झुकाए हैं।

भारत का सौभाग्य जगा है, राम अवध फिर आए हैं॥

 

राम और श्रीराम एक हैं, हम सबने यह जाना है।

युग परिवर्तक दोनों ही हैं, सारे जग ने माना है।।

युग निर्माण साकार करेंगे, युगऋषि से बल पाए हैं।

भारत का सौभाग्य जगा है, राम अवध फिर आए हैं॥

-उमेश यादव, 9258363333  

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia

कोई टिप्पणी नहीं: