यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

प्रभुजी श्रीराम आए हैं

 

प्रभुजी श्रीराम आए हैं

आज अवध में बजे हैं बधाई, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।

प्रभुजी श्रीराम आए हैं।मेरे भगवान् आये हैं।।

जन्मे हैं साथ चारों भाई, स्वयं भगवान् आये हैं।

प्रभुजी श्रीराम आए हैं, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।।

आज अवध में बजे है बधाई, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।।

घर घर में मने हैं दीवाली, स्वयं भगवान् आये हैं।।

 

लखन भरत संग शत्रुघ्न जनमे, महतारी हर्षित मन मन में।

छवि इनके बड़ी प्यारी, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।

 

आरती गाओ,दीप जलाओ,घर आँगन में चौक पुराओ। 

तीनहुँ लोक हुए उजियारी। प्रभुजी श्रीराम आए हैं।

 

जगमग जगमग दीप जले हैं, दुल्हन जैसी नगर सजे हैं।

फैली हैं अवध उजियारी, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।।

 

सुमित्रा और केकई माता, आनंदित कौशल्या माता।

हर्षित हैं सकल नर नारी, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।।

 

गलिन गलिन में धूम मची है,घर आँगन चौबार सजी है।

आज अवध में प्रगटे हैं रघुराई, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।

 

ऋषि मुनि देवता मंगल गावै,  हर प्राणि आनंद मनावै। 

सारे जगत में खुशियां है छाई, प्रभुजी श्रीराम आए हैं।

-उमेश यादव

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia

 

कोई टिप्पणी नहीं: