यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

चलो वोट देकर आयें













*चलो वोट देकर आयें*

राष्ट्र को समर्थ और सशक्त बनाएं

राष्ट्र धर्म निभाये,चलो वोट देकर आयें।।

 

आपका ही वोट सारे देश को चलाता है

दिशा देश को आपका वोट ही दिखाता है।।

चलो देशहित अपने कदम हम बढायें

राष्ट्र धर्म निभाये,चलो वोट देकर आयें।।

 

रिश्ते नहीं, नाते नहीं,सरकार बनानी है

झूठे और गद्दारों से,देश को बचानी है।।

ईमानदार, देशभक्त इंसान को जितायें

राष्ट्र धर्म निभाये,चलो वोट देकर आयें।।

 

धर्म जाति पार्टी नहीं, देश को जिताना है।।

लूट खाने वालों को तो घर पर बिठाना है।

अपना मतदान देश के नाम करके आयें।।

राष्ट्र धर्म निभाये,चलो वोट देकर आयें।।

-उमेश यादव 

 


#UttarPradeshElections2022 #voteforindia

कोई टिप्पणी नहीं: