यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

Raksha Bandhan Parv Pyar Ka | रक्षा बंधन पर्व प्यार का | Rakhi Geet | B...

रक्षाबंधन  पर्व  प्यार का, बंधवाना  राखी, तू आजा।
शुष्क ह्रदय हो रहे हमारे,प्रेमामृत से सरस बना जा।।
 
संग पले हैं,खेले हैं हम,लडे बहुत हैं,बहुत किये तंग।
साथ साथ में पढ़ लिखकर, हुए बड़े भी हैं तेरे संग।।
तुम्हे सताया जिन हाथों से,उसमें रक्षासूत्र सजा जा।
रक्षाबंधन पर्व  प्यार का, बंधवाना  राखी, तू आजा।।
 
अपने हिस्से की रोटी भी,सहज मुझे खिला जाती थी।
मुझको था माखन पसंद, तू मेरे लिए छुपा लाती थी।
हर संकट से तुम्ही लड़ी,अब हाथों से खीर खिला जा।
रक्षाबंधन पर्व  प्यार का बंधवाना  राखी, तू आजा।।
 
हर गलती पर डांटा तुमनेहुआ जो अच्छा खूब सराहा।
सही गलत समझाया मुझको,हद से ज्यादा तुमने चाहा।।
सत्पथ हमें चलाया दीदी,माथे को फिर तिलक लगा जा।
रक्षाबंधन  पर्व प्यार  का, बंधवाना  राखी,  तू आजा।।
 
घर को चुलबुल चिड़िया जैसी,खुशियों से चहकाती थी।
नंदन वन  के फूलों सा तू, घर आँगन  महकाती थी।।
तेरा ही घर है यह बहना,कुछ पल अपने घर भी आजा।
रक्षाबंधन  पर्व 
प्यार का, बंधवाना  राखी, तू आजा।।
-उमेश यादव  

कोई टिप्पणी नहीं: