यह ब्लॉग खोजें

practice लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
practice लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 जून 2021

अभ्यास और जीवन


अभ्यास और जीवन
अभ्यास से मरू को उपवन बनाएंI
अभ्यास कर आओ जीवन सजाएंII

अभ्यास से कुछ कठिन रह न जाताI
नीरसता में रस की निर्झरिणी बहाताII
उसर सी भूमि में, नए गुल खिलाएंI
अभ्यास कर आओ जीवन सजाएंII

अज्ञानी  अभ्यास से ज्ञान पाताI
रसरी भी पाहन पे पहचान पाताII
अभ्यास से ही सफलता को पायेंI
अभ्यास कर आओ जीवन सजाएंII

कथाएं विजय की अभ्यास का हैI
हर शोध या खोज अभ्यास का हैII
आओ निपुण हो नए लक्ष्य पायेंI
अभ्यास कर आओ जीवन सजाएंII

सफल होने का मंत्र अभ्यास ही हैI
सफल होना स्वयं का विश्वास ही हैII
अभ्यास से कुछ नया कर दिखाएँI
अभ्यास कर आओ जीवन सजाएंII
-उमेश यादव,शांतिकुंज, हरिद्वार