यह ब्लॉग खोजें

covid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
covid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

तौर बदलना होगा

 👉तौर बदलना होगा


सुनो साथियों,समय कठिन है,संभल-संभल कर चलना होगा।

घर में रहें सुरक्षित प्रिय जन, अब तो तौर बदलना होगा।।


है विनाश की काली छाया, दुनिया में दहशत फैलाया। 

यह अदृश्य होकर है लड़ता,छुपा हुआ दुश्मन है आया।।

जीवन पर संकट आया है, हर क्षण हमें संभलना होगा।

घर में रहें सुरक्षित प्रियजन,अब तो तौर बदलना होगा।।


शत्रु है यह बड़ा सयाना,  तनिक  नहीं इससे घबराना। 

सावधान होकर  है लड़ना,  हम सबको है  इसे हराना।। 

श्वास-प्राण से युद्ध है इसका,मास्क लगाकर चलना होगा। 

घर में रहें सुरक्षित प्रियजन,अब तो तौर बदलना होगा।।


प्राणायाम है बहुत जरुरी, नींद करो अपनी सब पूरी।

सट कर मत चल मेरे भाई,दो गज दुरी बहुत जरुरी।।

इधर उधर न छूना कोई, हाथ समय पर धोना होगा।   

घर में रहें सुरक्षित प्रियजन,अब तो तौर बदलना होगा।।


गरम गुनगुना पानी पीओ,सर्दी खांसी रहित हो जिओ।

हल्दी का दूध सबसे उत्तम,रोज रात में कप भर पीओ।।    

प्रण लो भाई बिना काम के,घर से नहीं निकलना होगा।

घर में रहें सुरक्षित प्रियजन,अब तो तौर बदलना होगा।।


हंसी ख़ुशी जीवन है जीना, सदा संतुलित भोजन लेना। 

डॉक्टर के सलाह लेकर ही, कोई भी ओषधि  है लेना।।

जीत हमारी सदा सुनिश्चित, सावधान हो चलना होगा। 

घर में रहें सुरक्षित प्रियजन,अब तो तौर बदलना होगा।।

-उमेश यादव 22-4-21

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

नया तराना


 





कल की बातें छोडो अब तो, 

आया है ये  नया जमाना। 

नये ज़माने में अब सबको, 

गाना है एक नया तराना।।


बाहर की प्रदूषित हवा से,

बचो हमेशा धुल धुवां से।

बिना मास्क के कहीं न जाना,

मुंह पर पट अब सदा लगाना।।


सह भोजन या पिकनिक पार्टी,

शादी व्याह हो बिन बाराती।

धूमधाम अब दूर की बातें,

नहीं पास से हो मुलाकातें।।


चाहे हो जितनी मजबूरी,

दो गज दुरी, सदा जरुरी।

सैनीटाईज़र या साबुन से,

बार बार है हाथ धुलाना।।


काम बिना बाहर न जाना, 

बिना काम के कहीं न छूना। 

गरम पानी ही हरदम पीना,

घर से बाहर कुछ न खाना।। 


हाथ मिलाया करें नहीं अब,

हाथ जोड़ प्रणाम करें सब।

अपनी संस्कृति सबसे न्यारी,

फिर इसको सर्वत्र फैलाना।।


प्राण शक्ति बढालो अब तो, 

योग ध्यान अपनालो अब तो ।

नया रूटीन अपनालो सब तो,

जीवन सरल बना लो अब तो।।


कोरोना असाध्य नहीं है,

कमजोरों से साध्य नहीं है।

छोटी छोटी बात अपनाना,

स्वस्थ रहो खूब मौज मनाना।।

            -उमेश यादव