यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 30 मार्च 2023

आदरणीय डॉ0 चिन्मय पण्ड्या जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें | Janmd...

जन्मदिवस परम आदरणीय चिन्मय भैयाजी

 

जन्मदिवस शुभ पावन, दिव्यानुभूति कराया।

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।

 

पूर्ण ज्ञानमय चिन्मय,

गुरु कार्य में तन्मय।

व्यक्तिव साधनामय है,

अस्तित्व सदा मंगलमय।।

गूँजे कर्ण स्वर तेरे, सबको झकझोर उठाया।  

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।    

   

था खुमार में जीवन,

जकड़ा था आलस ने तन। 

सुबह बाद भी सोये,

हम देख रहे थे दु:स्वप्न। 

निशा में सोया था मन,निंद्रा से हमें जगाया।

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।    

 

हैं क्रांतिदूत गुरुवर के,

हैं सुर माता के स्वर के।

धर्म ज्ञान सिखलाया,

सद्चिन्तन सूत्र बताया।।

गहन आत्म विद्या का, सुधारस पान कराया। 

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।    

 

परिजन ने पीड़ा पायी,

प्रकटे बन गुरु वरदायी। 

सब संताप मिटाए,

फिर क्षण आया सुखदाई।।

शैल प्रणव के प्यारे, गुरुवर का मान बढ़ाया। 

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।    

 

माथे पर तिलक लगाया,

उर में शौर्य जगाया।

दिया पाथेय सभी को,

विजयरथ हमें चढ़ाया।।

क्रांति के हवन कुंडों में,प्रतिभा का हवि कराया।

ओजस्वी वाणी ने हम,सबको चैतन्य कराया।।    

-उमेश यादव

कोई टिप्पणी नहीं: