यह ब्लॉग खोजें

माँ शैलपुत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ शैलपुत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

1.शैलपुत्री


 














1.माँ शैलपुत्री
शैलपुत्री हे मातु भवानी, बल आरोग्य प्रदान करो माँ।
शिवरूपा अम्बे कल्याणी,धन एश्वर्य का दान करो माँ।।

त्रिलोक जननी माँ हिमकन्या, वृषभ वाहिनी हे जगदम्बे।
नवदुर्गा के प्रथम स्वरुप हो,पद्म त्रिशूल कर शोभित अम्बे।।
हेमवती हो कृपा तुम्हारी,दुःख का पूर्ण निदान करो माँ।
शैलपुत्री हे मातु भवानी, बल आरोग्य प्रदान करो माँ।

मनोकामना पूर्ण करो माँ,हम सब पर उपकार करो।
वांछित फल भक्तों को दो माँ,भवसागर से पार करो।।
परमानंद प्रदान करो अब,कष्टों का अवसान करो माँ।
शैलपुत्री हे मातु भवानी,बल आरोग्य प्रदान करो माँ।

शैलसुता हे उमा शिवानी, मुक्ति भुक्ति दायिनी तू माता।
महा-मोह का नाश करो अब,चर-अचर स्वामिनी हे माता।।
सुखमय हो यह जगत तुम्हारा,नवयुग का निर्माण करो माँ।
शैलपुत्री हे मातु भवानी, बल आरोग्य प्रदान करो माँ।
-उमेश यादव