यह ब्लॉग खोजें

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

राम रावणी दोष गुणों का

 

राम रावणी दोष गुणों का

राम रावणी दोष गुणों का,मन में रहे निवास

छोड़ें दुर्गुण और गुणों का, करते रहें विकास।।

 

रामचरितमानस बतलाता,मन को श्रेष्ठ बनाएं

वध करना है अहंकार का, उर में राम बसायें।।

मन में जो रावण पलता है, उसका करें विनाश

छोड़ें दुर्गुण और गुणों का, करते रहें विकास।।

 

स्वार्थ लोभ मद मोह क्रोध सब रावणी दुर्गुण हैं

घृणा द्वेष भय मत्सर इर्ष्या, ये सारे अवगुण हैं।।

सेवाभाव सदाचारी मन, बिखराते दिव्य प्रकाश

छोड़ें दुर्गुण और गुणों का, करते रहें विकास।।

 

अहंकार के रावण ने, मन को ऐसा भड़काया

अपने भी हो गए वीराने,लेकिन समझ न आया।।

दम्भी खुद को ज्ञानी समझा,कुल का किया विनाश

छोड़ें दुर्गुण और गुणों का, करते रहें विकास।।

 

कर्मों का फल उसे पता था,पर कुकर्म ना छोड़ा

अधर्म अनीति अन्यायों से, उसने मुंह न मोड़ा।।

कर्मों का फल मिलता ही है, मिलता है भवपाश

छोड़ें दुर्गुण और गुणों का, करते रहें विकास।।

-उमेश यादव

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia

महावीर बजरंग बली

 

महावीर बजरंग बली

महावीर बजरंग बली, श्री राम दूत का अभिनन्दन है।

दुष्टदलन,दुःख-कष्ट हरण,श्री हनुमान का शुभ वंदन है।।

 

दुष्टों के प्रभु सदा काल हैं, महाकाल के अवतारी हैं।

संतों के रक्षक हैं हरपल, भक्तों के ह्रदय बिहारी हैं।।

जहाँ कहीं भी अन्धकार है,सूर्य समान पथ द्योतक हैं।

बल बुद्धि विद्या के सागर हैं,आप ही संकटमोचक हैं।।

हर संकट के समाधान हैं,शुभ कार्य को हरि चन्दन हैं।

महावीर बजरंग बली, श्री राम दूत का अभिनन्दन है।।

 

मनुजता जब भी फंसी भँवर में,हनुमन ने हमें उबारा है।

भ्रम व भय से मुक्ति दिलाया,साहस दे हमें संवारा है।।

सेवा धर्म ही श्रेष्ठ धर्म है, हनुमत ने जीकर सिखलाया।।

सेवा से श्री राम प्रसन्न हो, जाते हैं जग को बतलाया।

प्रभुसेवक केसरीनंदन का,पवनसुत का अभिवंदन है।

महावीर बजरंग बली, श्री राम दूत का अभिनन्दन है।।

 

नयी विपदा आई जग में, आप ही अब उपचार करो।

अतिसूक्ष्म है असुर आज का, प्रभु इसका संहार करो।।

संकट में है प्राण मनुज के, संजीवन दे उपचार करो।

अभयदान दो भक्तों को प्रभु,हम सब पर उपकार करो।।

आस और विश्वास कपिवर, आपका ही चरण वंदन है।

महावीर बजरंग बली, श्रीराम दूत का अभिनन्दन है।।

 

महायुद्ध से त्रसित विश्व है,अंजनी पुत्र कल्याण करो।

आतताइयों को दण्डित कर,मानवता का उत्थान करो।।

रोको जग को महायुद्ध से, प्रभु जग पर उपकार करो।

विपदाओं से ग्रसित विश्व है, हे कपीश उद्धार करो।।

केसरीनंदन वायुपुत्र के, जन्मदिवस पर अभिनन्दन है।

दुष्टदलन,दुःख-कष्ट हरण,श्री हनुमान का शुभ वंदन है।।

-उमेश यादव

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia

जय बोलें श्रीराम की

 

*जय बोलें श्रीराम की*

आओ सब मिल महिमा गायें,जननायक श्रीराम की

राम तत्त्व मन में विकसायें, जय बोलें श्रीराम की।।

 

राज पाट को छोड़ा प्रभु ने,कानन को स्वीकार किया

सुख सुविधा भी छोड़ी उनने,काँटों को अंगीकार किया।।

पितृ आज्ञा व भ्रात प्रेम से,अपना हक भी त्यागा था

लक्ष्मण ने सबकुछ छोड़ा था,पूर्ण समय ही जागा था।।।

उनके आदर्शों पर चलकर, कर लें प्रभु का काम जी

राम तत्त्व मन में विकसायें, जय बोलें श्रीराम की।।

 

राजपुत्र से सन्यासी बन,कंद मूल फल खाया था

दीन दुखी वंचित पतितों को,अपने गले लगाया था।।

ऋषि मुनियों की सेवा कर,दुष्टों को मार भगाया था

ताड़का को तो दंड दिया,जूठन शबरी का खाया था।।

वानर रीछ बनवासी जन से, बनी सेना श्रीराम की

राम तत्त्व मन में विकसायें, जय बोलें श्रीराम की।।

 

मित्र धर्म की निष्ठा को,सुग्रीव के साथ निभाया था

बालि बध कर श्रीराम ने,नारी को न्याय दिलाया था।।

सागर पर सेतु बंधवाकर लंका तक सेना पहुचाया 

संगठन शक्ति से ही राम ने,असंभव संभव कर पाया।।

अहर्निश लक्ष्य तक बढ़े चले,न चिंता थी विश्राम की

राम तत्त्व मन में विकसायें, जय बोलें श्रीराम की।।

 

रावण सा अत्याचारी भी, सत्य के आगे हारा था

अन्यायी का साथ निभाने, वाले को भी मारा था।।

सत्य धर्म की विजय पताका, लंका में फहराया था

संत ह्रदय श्रीराम भक्त,विभीषण को राज दिलाया था।।

स्वर्णमयी लंका में भी तब, जय गूंजा श्रीराम की

राम तत्त्व मन में विकसायें, जय बोलें श्रीराम की।।

  -उमेश यादव, 9258363333

#shriRamBhajan #RamMandir #RamMandirAyodhya #RamBhajan #MannKiBaat @narendramodi @pmoindia