यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 4 नवंबर 2021

दीप से दीप जलाएं आओ दीपावली मनायें | दीपावली की मंगल शुभकामनाएँ ।

https://youtu.be/TnwAhGBKIII
                    

।। दीप से दीप जलाएँ ।।

अन्तस के अँधियारे को, आओ हम दूर भगायें।

दीप से  दीप जलाएँ, आओ  दीपावली  मनाएं।।

 

असुर नाश कर पुन: राम जब,अवधपुरी में आये थे।

नर - नारी आबाल वृध्द नेघी के दीये जलाए थे।।

राम राज्य साकार हुआ था, सबने  खुशी  मनाये थे।

सम्पूर्ण राष्ट्र ही धन्य हुआ था,गीत खुशी के गाये थे।।

आओ मन के  असुरों को भीफिर से मार भगायें।

दीप  से  दीप  जलाएँ आओ  दीपावली  मनाएं।।

 

नरकासूर  ने  अत्याचार सेऐसा  नर्क मचाया था।

देव पूजित नारियों को  हीउसने बन्दी बनाया था।।

सत्यभामा संग श्रीकृष्ण नेउनको  मुक्त कराया  था।

नरकासूर का नर्क मिटा कर,दीपोत्सव मनवाया था।।

नारी  का  अपमान नहींअब उनको सबल  बनाएं।

दीप  से  दीप  जलाएँ,  आओ  दीपावली  मनाएं।।

 

असुरों ने जब धरा धाम पर,भीषण अत्याचार किया।

माँ दुर्गा ने महाकाली बनमहिषासुर  संहार किया।।

तमसो मा सदगमय का फिरभाव सर्वत्र जगाना है।     

हर कोना रोशन हो जाएऐसी ज्योति  जलाना   है।।

हम  बदलेंगे युग  बदलेगाघर घर अलख जगाएं।

दीप  से  दीप  जलाएँ आओ  दीपावली  मनाएं।।

        -उमेश यादव,शांतिकुंज,हरिद्वार

कोई टिप्पणी नहीं: